
सिरसा के दी विजडम स्कूल में श्री सद्गुरु दिलीप सिंह जी की प्रेरणा से गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का एक गुरमत सम्मेलन करवाया गया। जिसमें बच्चों को गुरमत शिक्षाओं के साथ जोड़कर उनके भिन्न भिन्न मुकाबले करवाए गए, जैसे समाधि लगाकर नाम जपने, गुरुवाणी शुद्ध पाठ उच्चारण, गायन वादन, दीवान लगाने, गुरु इतिहास से संबंधित लिखती और सवाल जवाब प्रतियोगिता, दस्तार सजाने की, भाषण देने की तथा खेलों की भी प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं के दौरान कुछ विशेष शख्सियतों द्वारा बच्चों को अच्छे संस्कारों तथा धार्मिक शिक्षाओं के साथ उन्हें एक अच्छे मनुष्य बनने के लिए प्रेरित किया गया।

विश्व नौजवान नामधारी विदयक जत्थे के प्रधान पलविंदर सिंह जी ने बताया कि यह समागम प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सतगुरु दलीप सिंह जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से बच्चों के सार्वभौमिक विकास के लिए करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया की यहां आकर बच्चे बहुत खुश हुए तथा उन्होंने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया तथा स्कूल से मिली सुविधाओं का आनंद भी लिया। सारी टीम ने स्कूल के अध्यक्ष सरदार नक्षत्र सिंह जी का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने इस सुंदर स्कूल में बच्चों का आयोजन करवाया। मुख्य प्रबंधक अनूप सिंह जी तथा दविंदर सिंह जी ने बताया कि यहां सारे कमरे तथा हाल में ए. सी. लगे थे। बच्चों को यहां गर्मी का पता ही नहीं चला तथा खुले प्ले ग्राउंड तथा स्विमिंग पूल का भी पूरा आनंद लिया। यहां मुख्य रूप से प्रधान जसपाल सिंह जी, प्रधान मास्टर सुखदेव सिंह जी, गुरमीत सिंह सग्गू, ठेकेदार जसबीर सिंह, जसबीर सिंह सेठी, प्रिंसिपल रणबीर सिंह जी, हरभेज सिंह जी, देव सिंह जी, सरपंच सविंदर सिंह जी,कुलविंदर सिंह भिंडर, जत्थेदार आसा सिंह जी, जत्थेदार जोगिंदर सिंह मुक्ता जी, राष्ट्रपति अवॉर्डी गुरप्रीत सिंह जी, तरण सिंह बटाला, प्रिंसिपल सरबजीत कौर जी, राजपाल कौर, रूपिंदर कौर, बलजीत कौर, दलजीत कौर, सतनाम कौर, दिलप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, मंदीप कौर, हरविंदर कौर तथा अन्य प्रबंधक एवं नामधारी बच्चों का विशाल समूह हाजिर हुआ।



